उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ब्रेकिंगराज्य

बहराइच से नेपाल जा रही मिनी बस की ट्रक से टक्कर, 12 श्रमिकों की मौत

बहराइच : रुपईडीहा बस स्टैंड से श्रमिकों को लेकर नेपाल जा रही मिनी बस की रविवार की रात ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 श्रमिकों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। सभी घायलों को नेपालगंज के भेरी अंचल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन भारत के विभिन्न शहरों में फंसे श्रमिक रविवार को स्वदेश लौट रहे थे। रविवार को वे सीमावर्ती भारतीय बाजार रुपईडीहा पहुंचे। रोडवेज बस स्टैंड पर उतारने के बाद उन्हें नेपाली मिनी बस से नेपाल ले जाया जा रहा था। मिनी बस में 33 श्रमिक सवार हुए। बस नेपालगंज होकर सल्यान जा रही थी। रविवार की रात ये बस शमशेर गंज के पास हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसे में 11 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, और 22 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नेपाल गंज के भेरी अंचल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। बांके के जिलाधिकारी राम बहादुर कुरुम्वांग ने बताया कि नेपाल गंज के जमुनहा से सल्यान जा रही मिनी बस में दांग, सल्यान व रुकुम जिले के 33 यात्री सवार थे।

मृतकों की पहचान की जा रही है। घायलों का भेरी अंचल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डाॅ. प्रकाश थापा ने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button