Uncategorized

बाढ़ पीडि़तों की हर सम्भव मदद करेंगे : जीतन राम मांझी

पटना : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से वार्तालाप कर कहा कि बिहारमें अप्रत्याशित बाढ़ के कारण 17 जिलों में जान-माल की काफी क्षति हुई है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के सभी नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ताओं से अपील किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में बाढ़ पीडि़तों को हर संभव सहायता करेगे। पार्टी कार्यकत्र्ताओं के द्वारार भिक्षाटन कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया तथा कुछ जिलों में बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में पार्टी द्वारा बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए राशि दी जायेगी। श्री मांझी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ पीडि़तों की राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है और केन्द्र सरकार भी पूरी मदद कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया कि बिहारके विनाशकारी बाढ़ लीला की एक बार हवाई सर्वेक्षण करना चाहेंगे ताकि बिहार के बाढ़ पीडि़तों के लिए योजना बनाने में मदद मिल सके। मुजफ्फरपुर रेल हादसे मे हताहत हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घटना में मृत लोगों को उचित मुआवजा के लिए केन्द्र सरकार से बात करेंगे एवं घायलों की उचित इलाज की व्यवस्था करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डा. महाचन्द्र प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डा. संतोष कुमार सुमन, रामेश्वर रजक, बीएल वैश्यंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पांडे, प्रदेश प्रवक्ता रामविलास प्रसाद, कमलेश्वर चन्द्रवंशी, रत्नेश पटेल, विजय यादव इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button