Entertainment News -मनोरंजन

बारात के साथ कार या घोड़ी से नही, कुछ ऐसे करेगें एंट्री रणवीर सिंह

बॉलीवुड की रामलीला जोड़ी यानि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली के लेक कोमों में आज से एक दिन बाद शादी करने जा रहे हैं। जिसके लिए कपल परिवार समेत इटली में मौजूद हैं। वहीं दोनों की शादी के वेन्यू की तैयारियों से जुड़ी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन इस वक्त की सबसे बड़ी चर्चा यह है कि रणवीर सिंह अपनी शादी में एंट्री कैसे मारेगें। तो इसका खुलासा भी हो चुका है।बारात के साथ कार या घोड़ी से नही, कुछ ऐसे करेगें एंट्री रणवीर सिंह

खबरों की माने तो रणवीर सिंह बारात में जबरदस्त एंट्री करने वाले है। क्योंकि रणवीर किसी कार या घोड़ी पर बैठकर नहीं बल्की एक अनोखे अंदाज में आएंगे। रणवीर बेहद ही स्टाइल के साथ सीप्लेन से एंट्री करने वाले हैं। वहीं बता दें कि इस प्लेन में कुल 14 लोगों के बैठने की सीट है। अब इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्लेन में रणवीर के साथ उनका परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

बताते चलें कि रणवीर दीपिका की शादी में कलर कॉम्बिनेशल का खास ख्याल रखा गया है। इसके साथ ही शादी को दो रसमों में पूरा किया जाएगा। पहली कोंकणी रिवाजों के मुताबिक और दूसरी सिंधी रिवाजों के मुताबिक। क्योंकि रणवीर सिंधी हैं इसलिए यह शादी दो अलग-अलग रीति रिवाजों से हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button