पर्यटन

बारिश के इस सुहाने मौसम में हरियाली का लेना चाहते है मज़ा तो घूम आइये इन जगहों पर

मानसून सीजन में घुमने का मज़ा ही कुछ और है। इस मौसम में हर जगह पर बारिश के साथ साथ हरियाली देखने को मिलती है। प्रक्रति के सुंदर नजारे, बादल और पहाड़ो का मिलन आदि देखने का द्रश्य बहुत ही आश्चर्यजनक होता है। इन जगहों पर घुमने से मन बहुत ही प्रफुल्लित हो जाता है और साथ ही हमे एक नई ताज़गी से भी भर देता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बतायेंगे जहाँ पर इसी मौसम में घुमने के लिए जाया जा सकता है। तो आइये जानते है इनके बारे में….

* महाबलेश्वर

महाबलेश्वर भारत का एक ऐसा हिल स्टेशन हैं, जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है। खूबसूरत वादियों के साथ आप यहां पर कई ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिरों को भी देख सकते हैं। इसके अलावा यहां की वेन्ना लैक भी टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

* मेघालय

बारिश का मजा लेने के साथ-साथ आपको मेघालय में हरियाली, पहाड़ और झरने भी देखने को मिलेंगे। आप यहां सेवन सिस्टर फॉल, उमियम लेक, एलीफेंट लेक, स्प्रेड ईगल फॉल, शिलॉंग व्यू पॉइंट, गारो हिल्स और खासी हिल्स जैसी एडवेंचर्स प्लेस का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा इस हिल स्टेशन की संस्कृति हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।

* मुन्नार

मानसून में घूमने के लिए केरल का मुन्नार बिल्कुल परफेक्ट हैं। यहां के प्राकृतिक नजारें, हरियाली और बारिश की बूंदें आपका मजा दोगुणा कर देगी। शांति और ताजगी के लिए इस जगह पर जाये।

* अंबोली

मानसून सीजन में यहां सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं। एनिमल्स लवर्स के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट हैं। क्योंकि यहां हर अलग-अलग किस्म के जानवर पाए जाते हैं। अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर इस हिल स्टेशन को ‘क्वीन ऑफ महाराष्ट्र’ भी कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button