Travel News - पर्यटनफीचर्ड

बिना वीजा के घूम सकते हैं सात देश

अगर आप वीजा के फेर में नहीं पड़ना चाहते और विदेश घूमना चाहते हैं, तो कई ऐसे देश जहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नेपाल : भारत के पड़ोस में स्थित नेपाल जाने के लिए भी आपको वीजे की जरूरत नहीं है। वहां जाने के बाद अधिकतम 150 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल ले सकते हैं। नेपाल के पहाड़ी इलाको में सफर करने का दिल हो तो बस नेपाल की तरफ बढ़ चलिए नेपाल में प्रवेश पाने के लिए आपके पास कोई भी फोटो आइडी होनी चाहिए।
मॉरिशस : भारतीय नागरिक को यहां अधिकतम 60 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सहूलियत मिलती है। मॉरिशस के सी फूड की तो बात ही कुछ और है।
जमैका : जमैका जाने के लिए भी आपको किसी प्रकार के वीजा की कोई जरुरत नहीं है। बस आपको अपना पासपोर्ट लेना है और जमैका के लिए उड़ान भरनी है।
फिजी : फिजी अपने सुंदर बीचों के लिए प्रसिद्ध है। वहां जाने के लिए आपको वीजे की जरूरत नहीं है। अगर आपको फिजी जाना है तो बस तैयारियां शुरु कर दीजिए।
कंबोडिया : कंबोडिया जाने के लिए आपको वीजे की जरूरत नहीं है। कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर को तो पूरा विश्व जानता है। वहां पहुंचने के बाद इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम 30 दिनों के लिए कंबोडिया भारतीय नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है।
मकाऊ : चीन का अधिकारिक प्रांत जहां पर भारतीयों को वीजा के बिना भी यहां आने की इजाजत है। आपको पार्टी और चकाचौंथ पसंद है, तो आप मकाऊ आ सकते हैं।
एक्वाडोर : आपको अमेजन जंगल देखना है तो आपको साउथ अमेरिका के एक्वाडोर में जरूर जाना चाहिए। सबसे खास बात ये है कि यहां पर किसी भी तरह के वीजा की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button