मनोरंजन

बिना शादी के ही माँ बानी साक्षी तंवर, बेटी का नाम दित्या

टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने अपनी पर्सनल लाइफ में एक अहम फैसला लिया है। उनका ये फैसला किसी के भी चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकता है। साक्षी ने एक बच्ची को गोद लिया है।इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। हलाकि उनकी शादी की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। हा एक बार उनकी शादी की अफवाहें उडी थी की उन्होंने चुपके से एक बिज़नेस मैं से शादी कर ली है लेकिन बाद में उन्होंने खुद इस बात का खंडन किया था। उनका जन्म 12 जनवरी 1973 (आयु 45) को हुआ था।

नई दिल्ली: इस दशहरा पर यूं तो देश भर में जश्न मनाया गया, लेकिन यह त्यौहार प्रसिद्ध टीवी और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस साक्षी तंवर के लिए कुछ ज्यादा ही खास रहा है। दरअसल इसी दिन साक्षी तंवर एक बेटी की मां बन गई हैं। साक्षी ने एक बेटी को गोद लिया है, जिसका नाम उन्होंने दित्या रखा है। उन्होंने 8 महीने की बच्ची को गोद लिया है। बालाजी टेलीफिल्म के सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में अपने पार्वती भाभी के किरदार से साक्षी घर-घर में प्रसिद्ध हो गई थीं। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर फोटो डाली और लिखा- ”अपने माता-पिता की दुआओं और परिवारवालों की सहायता की बदौलत मैंने एक बच्ची को गोद लिया है। ये जल्द की 9 महीने की हो जाएगी। मैं ये जानकारी आप लोगों के साथ शेयर करते हुए खुशी महसूस कर रही हूं। मेरे जीवन में इस बच्ची के आने से आनंद का आगमन हुआ है। निसंदेह ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा पल है। दित्या मेरी सारी प्रार्थनाओं का जवाब है। अपने जीवन में मैं उसे पा कर धन्य महसूस कर रही हूं। दित्या हमारे घर में मां लक्ष्मी के रूप में आई है।” साक्षी ने कहा कि अपने परिवार और दोस्तों की मदद और दुआओं के बल पर उन्होंने एक बेटी को गोद लिया है। साक्षी अपने इस फैसले से इतनी खुश हैं कि इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा और सही फैसला मान रही हैं। साक्षी का कहना है कि बेटी को गोद लेकर वह अपने आप को काफी भाग्यशाली समझ रही हैं और यह उनकी सारी दुआओं का ही परिणाम है। ”बच्ची का नाम दित्या है। इसका मतलब होता है जो आपकी प्रार्थनाओं का जवाब दे। मां लक्ष्मी को दित्या नाम से भी जाना जाता है।” साक्षी टीवी की दुनिया का चर्चित नाम हैं। उन्होंने कहानी घर घर की और बड़े अच्छे लगते हैं टीवी सीरियल में काम किया है। इसके अलावा वे दंगल और मोहल्ला अस्सी जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। दंगल में वे आमिर खान की पत्नी का रोल प्ले किया था। मोहल्ला अस्सी में वे सनी देओल की वाइफ के रोल में थीं। साल 1998 में रियलिटी शो अलबेला सुर मेला से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी। साल 2000 में कहानी घर घर की टीवी सीरियल से वे पॉपुलर हुईं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम इसलिए दित्या रखा है क्योकि दित्या मां लक्ष्मी का एक नाम है, जिसका अर्थ होता है ‘वह जो प्रार्थनाओं का जवाब दे’। साक्षी आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाया था। टीवी की दुनिया में बात करें तो साक्षी ‘कहानी घर-घर की’ के बाद अपने दूसरे सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से सुपरहिट हो गई थीं। राम कपूर और साक्षी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Related Articles

Back to top button