Crime News - अपराध

बिहार में दसवीं के पांच बच्चों का हुआ अपहरण, भागकर पहुंची दो लड़कियों ने बताई ये बातें

गया। गया के चंदौती थाना क्षेत्र में गुरुवार को चूरी गांव से कुछ दूरी पर एक साथ चार छात्राओं और एक छात्र का अपहरण कर लिया गया। उनमें से दो छात्राएं वैन से कूदकर भाग निकलीं। लोगों को घटना की जानकारी तब मिली, जब वे दोनों तीन बजे के बाद गांव पहुंचीं। देर शाम थाने में मामला दर्ज किया जा चुका था।घटना उस समय हुई, जब चूरी गांव से पांचों बच्चे ट्यूशन पढऩे के लिए जमुने जा रहे थे। गया-टिकारी मार्ग पर काले रंग की एक मारुति वैन आकर रुकी।बिहार में दसवीं के पांच बच्चों का हुआ अपहरण, भागकर पहुंची दो लड़कियों ने बताई ये बातें

वैन में दो लोग बैठे थे। उन दोनों ने बच्चों के पास गाड़ी रोक दी और पूछा कि कहां जाना है। वे सड़क के किनारे बस का इंतजार कर रहे थे।बच्चों ने कहा कि जमुने जाना है। मारुति में रहे लोगों ने कहा कि उधर ही जा रहे हैं, चलो छोड़ देते हैं। वे सभी वैन में बैठ गए। रास्ते में दो छात्राओं को लगा कि कुछ गड़बड़ है, उनका अपहरण हो गया है। वे किसी तरह वैन से कूद गईं। इसके बाद अपने गांव पहुंचीं। खबर आग की तरह फैल गई। पुलिस को भी सूचना मिल गई थी।चंदौती थानाध्यक्ष चंद्रभानू चूरी गांव पहुंचे।

दोनों लड़कियों का बयान दर्ज किया। लड़कियों को कूदने के बाद भी चोट नहीं लगी थी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पुलिस ने गया-टिकारी मार्ग पर विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस को घटना में कुछ संदेह भी लग रहा है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडि़त परिवार की ओर से चंदौती थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी भी चूरी गांव की प्रियंका कुमारी, सीता कुमारी व राकेश कुमार गायब हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किस कारण से बच्चों को गायब किया गया है।

तीनों बच्चे 10 वीं में पढ़़ते हैं।एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि चंदौती थाना क्षेत्र से चार लड़की और एक लड़का गायब हुए थे। इनमें से दो लड़कियों ने चंदौती थाना पहुंचकर बताया कि जिस गाड़ी से ले जाया जा रहा था, उससे कूदकर बच निकली हैं। गायब बच्चों की बरामदगी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। नाकेबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इधर, सीता कुमारी के पिता संजय प्रसाद, प्रियंका कुमारी के पिता बलिराम यादव एवं राकेश कुमार के पिता राजू यादव ने चंदौती थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

Related Articles

Back to top button