ब्रेकिंगलखनऊ

बीएसएनएल कर्मचारियों ने रैली निकाल किया तीन दिन की हड़ताल का ऐलान

लखनऊ : ऑल यूनियंस एंड एसोशियेशन्स ऑफ बीएसएनएल उत्तर प्रदेश (पूर्वी) परिमंडल के सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने हिंदी संस्थान के पास स्थित बीएसएनएल कार्यालय में एक जनसभा को सम्बोधित किया। इसके बाद कर्मचारियों ने हाथों में तरह-तरह के पोस्टर लिखे और तख्ती लेकर सांकेतिक रैली निकालकर तीन दिन की हड़ताल पर जाने का ऐलान किया। रैली निकालने से पहले उनकी पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस का कहना था कि रैली की परमिशन नहीं है। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि हम कभी परमिशन नहीं लेते हैं। शांतिपूर्वक रैली निकालेंगे। इसके बाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा में रैली निकालने दी। रैली कार्यालय से शुरू होकर, हजरतगंज कोतवाली के आगे से वायें मुड़कर नॉवेल्टी चौराहा से नगर निगम मुख्यालय, कैपिटल तिराहा से वायें मुड़कर हजरतगंज चौराहा से मल्टी लेवल पार्किंग, मैफियर तिराहा होते हुए फिर कार्यालय पहुंचकर समाप्त हो गई।

Related Articles

Back to top button