संपादकीय

बुद्ध के 10 अनमोल विचारों से मन को बनाएं शांत और निर्मल

buddga-22-09-2016-1474508302_storyimageसुबह-सुबह आप बहुत ही शांत और पॉजिटिव होते हैं। आपका वातावरण भी बहुत ही शांत और रूहानी होता है। ऐसे में अगर कुछ अच्छे विचारों से आप रू-ब-रू हो जाएं तो आपका दिन बहुत ही अच्छा जाए। सफलता आपके कदम चूमे। गौतम बुद्ध को भले ही हम भगवान के रूप में मानते हैं, लेकिन वे आम जन के मानव हैं। उन्होंने एक साधारण जीवन जिया और लोगों के लिए प्रेरणा का सबब बन गए। शांति का प्रतीक हैं गौतम बुद्ध।

अगर उनके जैसे हमें भी शांत रहना चाहते हैं तो उनके कुछ विचारों को जीवन में उतारना होगा। आईए हम आपको उनके जीवन की कुछ बातों से रू-ब-रू कराते हैं।

-आप तीन चीजों को छिपा नहीं सकते हैं, एक सच, चांद और सूरज

-आत्मा शांत तभी होगी जब आपका मन शांत होगा। शांति ही खुशी का सबसे बड़ा जरिया है।

-आप अपने गुस्से के लिए नहीं, बल्कि गुस्सा करने के लिए सजा पाते हैं।

-आप पूरी जिंदगी प्यार ढूंढते रहेंगे लेकिन आपको अंत में अपने अंदर ही वो चैन और सुख मिलेगा। आप ही हो जो खुद से ज्यादा प्यार कर सकते हैं।

-हम जैसा सोचते हैं, वैसा ही बन जाते हैं। हमारे संकल्पों से ही हमारा जीवन निर्धारित होता है।

-जो आपको लगता है आप खो देंगे, वहीं आप खोते हैं। डर से दूर रहें

आपका भौतिक आवरण आपकी आंखों को आकर्षित कर सकता है, लेकिन आपकी अच्छाई आपका मन छू लेती है।

-जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आप उसे नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। जैसे एक फूल को प्यार करते हैं तो उसे तोड़ते नहीं हैं, बल्कि उसे पानी देकर सींचते हैं।

-एक घड़ा बूंद बूंद से ही भरता है। ज्ञान भी थोड़ा थोड़ा करके बढ़ता है।

-आपकी मंजिल से आपका सफरर बेहतर है।
– कुछ भी कहीं भी पढ़ लें, लेकिन जब तक आपका दिल और मन उसपर यकीन न करें, आप उस बात को स्वीकार न करें।

 
 
 

Related Articles

Back to top button