ज्ञान भंडार

बुरी नजर या तांत्रिक क्रियाओं को बेअसर करता है यह चमत्कारिक पौधा, आज ही लगाए घर में

किसी को वश में करना हो या किसी को गंभीर बीमारी से निजात दिलवानी हो, पति को किसी दूसरी स्त्री के चंगुल से छुड़ाना हो या किसी को बड़ी समस्या से छुटकारा दिलवाना हो… इन सभी कार्यों में तांत्रिक विद्याओं का सहारा लिया जाता है। हम आपको सफेद आक के पौधे बारे में बताएंगे जिसका प्रयोग तांत्रिक क्रियाओं की काट के तौर पर किया जाता है।

सफेद आक का पौधा अन्य सामान्य आक के पौधों से अलग होता है, तांत्रिक क्रियाओं से बचने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जानकारों के अनुसार जिस घर में यह पौधा लगा होता है उस घर पर कोई बुरी नजर नहीं लगती और वह काली शक्तियों से भी मुक्त रहता है। उस घर में रहने वाले लोगों पर किसी जादू-टोने का असर नहीं होता।

इस पौधे से भी ज्यादा शक्तिशाली और प्राभावी होती है इससे निर्मित गणेश जी की प्रतिमा। तंत्र शास्त्र के अनुसार अगर आक के इस पौधे से गणेश जी की प्रतिमा बनवाकर, विशि-विधान से उसकी पूजा-अर्चना की जाए तो ये सभी कष्ट कर लेते है। लेकिन इस पूजा के नियम होते हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है, इनके बिना अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं हो पाता।

Related Articles

Back to top button