Lucknow News लखनऊउत्तर प्रदेश

‘बेस्ट प्रिन्सिपल अवार्ड’ से सम्मानित हुईं सीएमएस प्रधानाचार्या

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या ज्योति कश्यप को ‘बेस्ट प्रिन्सिपल अवार्ड’ से नवाजा गया है। श्रीमती कश्यप को यह सम्मान छात्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रोत्साहित करने एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता जगाने हेतु पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी संस्था सेवस वाइल्डलाइफ इण्डिया के तत्वावधान में प्रदान किया गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं रु. 10,000/- का नगद पुरस्कार शामिल है तथापि सम्मान समारोह का आयोजन अभी हाल ही में फाइन आर्ट्स सोसाइटी ऑडिटोरियम, चेम्बूर, मुंबई में किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रधानाचार्या ज्योति कश्यप को इस उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं एवं शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 58 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि श्रीमती ज्योति कश्यप छात्रों को विषय सम्बन्धी जानकारियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों हेतु प्रेरित करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है, तथापि पर्यावरण संवर्धन के प्रति छात्रों के बीच जागरूकता जगाना भी उनके इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है। इसके अलावा, श्रीमती कश्यप शैक्षिक क्षेत्र में ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु विशेष रूप से जानी जाती है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. एक जागरूक विद्यालय के रूप में पर्यावरण संवर्धन एवं विश्व मानवता की बेहतरी के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Back to top button