मनोरंजन

बॉलीवुड की ये 5 मशहूर जोड़ियां इस साल के अंत में करेंगी शादी

Bollywood में यह रीत बहुत ही पुरानी है कि जब किसी को स्टार को अपने दूसरे को-स्टार से प्यार हो जाता है तो उनकी शादी होना लगभग तय ही होता है। फिर वह बॉलीवुड के सितारे धर्मेंद्र-हेमा हों, अमिताभ-जया हों, अजय-काजोल हों या फिर अभिषेक-ऐश्वर्या हों। इन सबने एक साथ फिल्मों में काम किया और फिर उसके बाद शादी के बंधन में बंध गए।

आजकल भी बॉलीवुड में कुछ ऐसा ही हो रहा है। बॉलीवुड की कई ऐसी जोडिय़ां हैं जो एक-दूसरे को पंसद करती हैं और एक-साथ शादी कर सकते हैं। Bollywood की कुछ ऐसी भी जोडिय़ां हैं जो पिछले साल ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस साल भी बॉलीवुड की पांच सुपरहिट जोडिय़ां करेंगी शादी।

1. नेहा कक्कर और हिमांशू कोहली

Bollywood की मशहूर सिंगर नेहा कक्कर अभिनेता हिमांशू कोहली को डेर कर रही हैं। कई बार दोनों को एक साथ देखा गया है। जब उन दोनों से उनके रिलेशनशिप और शादी की बात पूछी तो उन दोनों ने इस बात को स्वीकार भी किया। अब इनके फैन्स को इनकी शादी का इंतजार है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल के अंत में यह दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

2. आदित्य रॉय कपूर और दीवा धवन

फिल्म आशिकी-2 से मशहूर हुए Bollywood के अभिनेता आदित्या रॉय कपूर का कई लंबे समय तक दीवा धवन के साथ अफेयर चल रहा है। कई बार इन दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया है। दोनों को देखकर ऐसा लगता है की ये जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आदित्य रॉय कपूर ने दीवा के साथ अपने रिलेशनशिप की बात खुद स्वीकार की थी।

3. कार्तिक आर्यन और डिंपल शर्मा

फिल्म प्यार का पंचनामा जैसी सुपरहिट फिल्मों से फेम लेने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कार्तिक आर्यन को कई बार मॉडल डिंपल शर्मा के साथ देखा गया है। इन दोनों का रिलेशनशिप काफी लंबे समय से चल रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी शादी की बात को स्वीकारा है।

4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Bollywood की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा का दिल अमेरिकन सिंगर निक जोनस के ऊपर आ गया है। हाल ही में दोनों ने भारत आकर अपनी रोका सेरेमनी की थी और सगाई भी। ऐसा कहा जा रहा है कि साल के अंत में यह दोनों शादी के बंधन में बंध जांएगे। बता दें कि प्रियंका निक से लगभग 11 साल बड़ी हैं।

5. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

Bollywood की सबसे पॉॅपुलर जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की चर्चा तो सबसे ज्यादा हो रही है। खबरों के अनुसार यह दोनों 20 नवंबर को इटली में शादी करेंगे। उसके बाद यह दोनों भारत आकर मुंबई में ग्रैंड रिशेप्शन देगा जिसमें बॉलीवुड के सारे बड़े सितारों को शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button