जीवनशैली

ब्रेकअप के बाद लड़कियों पर पड़ता है ऐसा असर, करने लगती है ये सब

रिलेशनशिप में कुछ लोगों को सफलता नहीं मिलती है। इसके तहत कपल्स को एक-दूसरे से अलग-अलग रास्ता चुनना पड़ता है। लेकिन लड़कियां रिलेशनशिप को लड़कों से ज्यादा सीरियस लेती हैं। यही वजह है कि ब्रेकअप का ज्यादा असर लड़कियों पर पड़ता है। असर लड़कों पर भी पड़ता है लेकिन वह जाहिर नहीं करते।

वहीं लड़कियां लड़कों से ज्यादा इमोशनल होती है तो वह पार्टनर की जुदाई का गम सह नहीं पाती हैं। इसकी वजह से लड़कियां अपने मन में तरह-तरह की बातें बुनती रहती है, जिसकी वजह से ब्रेकअप का उनपर गहरा असर पड़ता है। जानें क्या होता है असर-

डिप्रेशन

ज्यादातर लड़कियां ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली जाती हैं। वह पार्टनर के साथ बिताए पलों को याद करते-करते डिप्रेशन में चली जाती हैं।

बात-बात पर गुस्सा

ब्रेकअप का असर लड़कियों के दिमाग पर काफी पड़ता है। ब्रेकअप के बाद वह उदास और सुस्त सी रहने लगती है, जिसकी वजह से उन्हें बात-बात पर गुस्सा आने लगता है।

दुबार प्यार न करना

ब्रेकअप के बाद लड़कियां अकेला रहना ज्यादा पसंद करती हैं। साथ ही ऐसी लड़कियों का प्यार और भरोसे से विश्वास उठ जाता है और वह ठान लेती हैं कि अब दुबारा प्यार नहीं करेंगी।

आदत में बदलाव

कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जिनमें ब्रेकअप के बाद उनकी आदतों में भी बदलाव आ जाता है। कुछ लड़कियां सबक लेते हुए आगे बढ़ जाती हैं तो कुछ लड़कियां पहले से ज्यादा मेनटेन होकर रहने लगती हैं।

Related Articles

Back to top button