Health News - स्वास्थ्य

ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित, घटाता है वजन, जानिए केले के फायदे और नुकसान

हर मौसम में आने वाला पीले रंग का केला अपने अंदर कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे रखता है। भूख चाहे कितनी भी क्यों न लगी हो, एक केला एक रोटी के बराबर पेट भरता है। इससे कई डिश तैयार की जा सकती हैं। केले से पायसम बनाया जा सकता है। विधि नीचे साझा की गई है। केले को अंग्रेजी में बनाना कहते हैं। और ये एक सुपरफूड है।

क्यों कहा जाता है इसे सुपरफूड?

कैसे है? बेहतर स्वास्थ्य और तंदरुस्ती के लिए इसमें सभी जरूरतमंद पौष्टिक तत्व मौजूद हैं। केले की तासीर ठंडी होती है। ये कैल्शियम की कमी को दूर करता है। लंबे समय तक पेट भरा रखता है. इसलिए इसे सुपरफूड कहा जाता है।
जो लोग रोज केला खाते हैं। तोंद निकली है। इसका मतलब ये नहीं कि वह केले से निकली है। केला मोटापा नहीं बढ़ाता है। अति हर चीज की बुरी होती है। प्रतिदिन एक केले का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। केले में प्राकृतिक मिठास होती है। इसकी ज्यादा मात्रा, फैट को बढ़ावा दे सकती है।

उम्र के मुताबिक कितने केले रोज खाने चाहिए?

  • अब सबसे पहले जानते हैं बच्चे की बढ़ती उम्र में उसे रोज एक केला देना क्यों जरूरी होता है।
  • केला एक ताकतवर फल है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन-बी6, फाइबर, पोटैशियम, आयरन, विटामिन-ए और कैल्शियम, भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नाश्ते में बच्चे को केला देते हैं। तो दिनभर उसमें एनर्जी बनी रहती है।
  • केले में पेक्टिन पाया जाता है। बच्चों के पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
  • पोटैशियम, हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। बच्चों के दिमाग को भी तेज करता है।
  • केला, आयरन की कमी दूर करता है। एनिमिया की शिकायत भी खत्म करता है।
  • अगर एक एथलीट की बात करें तो उसे रोज 2-3 केले खाना जरूरी है. दौडऩे के लिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है। कैल्शियम की इनमें कमी केला दूर करता है।
  • जिम जाने वाले एक्सरसाइज करने से पहले एक केला खा सकते हैं। इससे एनर्जी बनी रहेगी।

पायसम बनाने की विधि….

एक बड़ा कप फुल-क्रीम दूध एक पैन में रखें. हल्की आंच पर पकाएं। जब वह आधा रह जाए तो आंच बंद कर दें, इसमें गुड़ मिलाएं. ठंडा होने पर एक केला मैश करें, इसमें मिलाएं, पायसम तैयार है।
आप इसे बच्चे को खिला सकते हैं। उनके लिए काफी ताकतवर रहेगा।

केले में होता है क्या-क्या?

  • बताई गई मात्रा 100 ग्राम केले की है
  • कैलोरी- 89
  • फैट- 0.3 ग्राम
  • कोलेस्ट्रॉल- शून्य
  • सोडियम- एक मिलीग्राम
  • पोटैशियम- 358 मिलीग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट्स- 23 ग्राम
  • शुगर- 12 ग्राम
  • प्रोटीन- 1.1 ग्राम

केला खाने के फायदे

  • प्राकृतिक मिठास होने के कारण ये शरीर के लिए जरूरी चीनी की मात्रा को पूरा करता है।
  • केला वजन घटाने में मददगार है। केले में फाइबर होता है। ये लंबे समय तक पेट भरा रखता है। ऐसे में आपको कुछ भी जंक फूड खाने की क्रेविंग नहीं होती है।
  • केले में विटामिन-ए पाया जाता है जो आंखों के लिए फायदेमंद है।
  • इसमें पोटैशियम पाया जाता है। जब केला खाते हैं तो इसमें मौजूद पोटैशियम खून में मिलकर नसों के द्वारा पूरे शरीर में फैलता है।
  • केला दिल के लिए काफी लाभकारी होता है।
  • डायरिया के समय केले का सेवन करें।
  • जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं ज्यादा रहती हैं, केला उनके लिए फायदेमंद है।
  • केले में मौजूद पोषक तत्व पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।
  • शारीरिक कसरत के बाद केला खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये इंस्टेंट एनर्जी देता है।
  • ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोग केला खाएं, ये ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है। डायबिटीज़ में भी केला खा सकते हैं। इसमें प्राकृतिक मिठास होती है। जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती है।
  • केले में मौजूद विटामिन-सी कैंसर के खतरे को भी कम करता है।
  • कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए केले का सेवन करें। इसमें मौजूद मैग्नीशियम खून को पतला करने में मददगार है।
    त्वचा के लिए कैसे लाभकारी है केला।
  • मौसम में बदलाव त्वचा में रुखापन पैदा करता है। त्वचा के लिए केला काफी फायदेमंद होता है. त्वचा में निखार लाने के लिए केले से तैयार किया फेस पैक ट्राई करें।
  • एक केला, शहद, कच्चा दूध और एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं, 20-25 मिनट के लिए फेस पैक लगाएं। त्वचा में निखार आएगा।
  • शहद, दही और एक केला मैश कर मिलाएं, चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा का रूखापन दूर होगा।
  • केला, ऐवोकाडो और ऐलोवेरा जेल मिलाकर त्वचा पर लगाएं। चेहरे पर मौजूद काले दाग-धब्बे खत्म होंगे।

प्रेग्नेंट महिलाओं को क्यों खाना चाहिए रोज एक केला?

  • केले में कैल्शियम और पोटैशियम पाए जाने के कारण ये बच्चे के लिए फायदेमंद होता है।
  • ये प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या दूर करता है।
  • बच्चे के दिमाग के विकास के लिए काफी अच्छा होता है।
  • पाचन क्रिया को बेहतर करता है।
  • आयरन की कमी दूर करता है।
  • बच्चे को पोषण देता है।

केला खाने के नुकसान…

  • माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे लोग केला खाने से बचें। केले में टायरामाइन नामक तत्व पाया जाता है जो माइग्रेन को बढ़ावा देता है।
  • केले में मौजूद स्टार्च मुंह में घुलने में वक्त लेता है। इसके कारण दांतों में कैविटी का खतरा बढ़ता है।
  • कई लोगों को केले से कब्ज की दिक्कत होती है। इसलिए अपना बॉडी टाइप जानकर ही केला डायट में शामिल करें।
  • केला में विटामिन-बी6 पाया जाता है। ये कई बार नसों को नुकसान पहुंचाता है। खासकर एक्सरसाइज न करने वालों को।
  • स्टार्च मौजूद रहने के कारण केला पेट दर्द की समस्या पैदा कर सकता है।

Related Articles

Back to top button