मनोरंजन

भगवद् गीता हमेशा अपने साथ रखते हैं आयुष्मान खुराना

मुम्बई : आयुष्मान खुराना बैक टू बैक हिट देकर इन दिनों बीटाउन के टॉप ऐक्टर बने हुए हैं। उन्होंने बेस्ट ऐक्टर का नैशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। यह सफलता बनी रहे क्या इसके लिए आयुष्मान कोई टोटका करते हैं? इस सवाल का जवाब उन्होंने एक विडियो में दिया जिसे सोनम कपूर ने शेयर किया है।

दरअसल, सोनम की फिल्म च्द जोया फैक्टरज् के लिए सितारे अपने विडियो ऐक्ट्रेस के साथ शेयर कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह किस अंधविश्वास को मानते हैं या उनका लकी चार्म क्या है। अब तक रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई सितारों के विडियो सामने आ चुके हैं। अब इसमें आयुष्मान का नाम जुड़ा है।आयुष्मान ने अंधविश्वास के बारे में बात करते हुए कहा कि वह बिल्कुल भी अंधविश्वासी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उनके नाम की स्पेलिंग में एक्सट्रा एन और आर उनके पिता के कारण है। उनके नाम की स्पेलिंग हमेशा से ऐसी ही रही है। ऐक्टर ने आगे बताया कि वह अपने साथ भगवद् गीता हमेशा रखते हैं। यहां तक कि यह उनके बिस्तर के बगल में भी रखी रहती है। आयुष्मान ने यह भी बताया कि वह जब स्टेज या सेट पर जाते हैं तो उसे रिस्पेक्ट देते हुए छूते हैं।

Related Articles

Back to top button