ज्ञान भंडार

भाजपा कर रही किसानों का शोषण : हुड्डा

अंबाला : अंबाला के निकटवर्ती गांव भुड़ंगपुर के किसान द्वारा कर्ज के चलते की गई आत्महत्या के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह तथा सांसद कुमारी सैलजा मृतक किसान के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हितों की बात कहकर सत्ता में आई भाजपा सरकार अब किसानों का ही शोषण कर रही है। कर्ज के बोझ तले दबे प्रदेश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनते ही भाजपा अपने सभी वादे भूल गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ प्रदेश के सभी पीडि़त किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को एसवाईएल नहर का पानी उनके खेतों तक लाने के स्वप्न दिखाने वाली भाजपा अब उत्तरी हरियाणा की जीवन रेखा समझी जाने वाली दादूपुर नलवी नहर परियोजना को बंद करने का निर्णय ले चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की ओर से सूचीबद्ध कम्पनियां ऐसे बीज और कीटनाशक दवाईयां दे रही है जिनके कारण अधिकतर किसानों की फसले बर्बाद हो रही हैं और वे दिन प्रतिदिन कर्ज की बोझ तले दब कर खुदकुशी करने को विवश हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button