अपराधदिल्लीब्रेकिंग

भाजपा की महिला कार्यकर्ता और उनके बेटे को घर में घुसकर मारी गोली

नई दिल्ली : राजधानी के बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके से बीजेपी की महिला नेत्री और उनके बेटे को गोली मारने का मामला सामने आया है। पीडि़त की पहचान राजरानी के रूप में हुई है जो बाहरी दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य है। वारदात शुक्रवार सुबह 6.30 बजे की है जब बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता राजरानी और उनके बेटे नेत्रपाल पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोली मार दी। राजरानी के पैर में गोली लगी है, और उसके बेटे को पेट और हाथ में गोलियां लगी हैं। दोनों को घायल अवस्था में पास ही के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें ऑपरेट किया जा रहा है। बीजेपी की महिला कार्यकर्ता और उनके बेटे पर कातिलाना हमला करने का आरोप उनके ही कुछ रिश्तेदारों पर है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि राजरानी का अपने रिश्तेदारों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। पुलिस ने कहा है कि आरोपी फरार है और उनकी तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button