फीचर्डराष्ट्रीय

भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मंदिर जाना सिखा दिया : पीएम मोदी

सूरत :  भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा ने मंदिर जाना सिखा दिया| कच्छ, राजकोट और अमरेली के बाद पीएम मोदी सूरत में जनसभा को संबोधित कर रहे थे| गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी का आज से तूफानी दौरा शुरू हो गया| अपने गृह राज्य गुजरात में पीएम मोदी ने आज कांग्रेस समेत विरोधियों पर जमकर प्रहार किए| नवंबर में भाजपा को आक्रामक बनाने के लिए पीएम मोदी प्रचार अभियान के सारथी बने हैं और एक ही दिन में उन्होंने कच्छ, सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात में चार जनसभाओं को संबोधित किया| पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस में हार का डर है और वह विकास-सुशासन पर भाजपा का मुकाबला करने में पीछे है। कांग्रेस अहंकार में इतनी चूर है कि उसे समय बदलने का अहसास नहीं है| जहां उसने 22 साल पहले शासन किया था वहां के हालात अब कुछ और हैं| समाज अब विभाजित नहीं है, अब यहां प्रगति है। आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने केवल 9 महीने के भीतर तत्कालीन बाबूभाई जशभाई पटेल की सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया| इतना ही नहीं उनकी सरकार में बैठे लोगों को जेल में ठूंस दिया और सत्ता की कमान माधवसिंह सोलंकी को सौंप दी| जिसके बाद चिमनभाई पटेल की बारी आई, जो कांग्रेस में रहकर अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास कर रहे थे| चिमनभाई पटेल के बढ़ते प्रभाव को देख तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गुजरात में ऐसा माहौल बनाया कि चिमनभाई पटेल सत्ता छोड़नी पड़ी| बाद में केशूभाई पटेल के नेतृत्व में भाजपा ने चिमनभाई पटेल की सरकार बनवाई| बाद में केशूभाई पटेल के गुजरात के मुख्यमंत्री बने और उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में विनाशकारी भूकंप आया| जिसे लेकर कांग्रेस ने देश-दुनिया में न सिर्फ देश-दुनिया में कुप्रचार किया, बल्कि भाजपा विधायकों को भड़काने का प्रयास किया| उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पाटीदारों का विरोध किया है| पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि गुजरात में कांग्रेस की वजह से पाटीदार की पुत्री को मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा| उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी पाटीदार मुख्यमंत्रियों को गुजरात में शांति से शासन करने नहीं दिया| कांग्रेस शासन में जहां हमेशा असुरक्षा की भावना रहती थी, उसी गुजरात में आज चैन की नींद सो रहे हैं|

इससे पहले अमरेली के चलाला में मोदी कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के किसी भी कदम से कांग्रेस को बड़ी दिक्कत हुई। वहीं राजकोट जिले के जसदण में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि दिल्ली में एक नई पार्टी आई है, जिसका काम है अंट शंट कहना और भाग जाना। मोदी ने कहा मैंने सोचा था कि कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी इस तरह की राजनीति में शामिल नहीं होगी लेकिन बीते 2 महीने में उनकी ओर से भी केवल अंट शंट कहा गया और झूठ बोला गया। उन्होंने कहा कि ये माटी मेरी मां है, जिन्दगी लगा दूंगा इसका कर्ज चुकाने में। इससे पहले भुज में मोदी ने कहा था कि गुजरात ने मुझे बच्चों की तरह पाला है, गुजरात आत्मा है और भारत परमात्मा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो नीति, ना नियत और ना ही नेता है। मोदी ने कहा कि एक तरफ विकास की बात है दूसरी ओर वंशवाद है। पीएम मोदी ने वंशवाद पर हमला करते हुए कहा कि एक ही परिवार का शख्स कांग्रेस का अध्यक्ष बनता है। कांग्रेस ने हमेशा गुजरात को लेकर बैर भाव रखा है। मोदी ने कहा कि वो बचपन से सुनते थे लेकिन रोरो फेरी सेवा हमने शुरू की। कीचड़ उछालने के लिए उन्होंने विपक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अब कमल खिलना आसान हो गया है| हांलाकि कीचड़ उछालने के लए कांग्रेस को गुजरात कभी माफ नहीं करेगा।

Related Articles

Back to top button