BREAKING NEWSPolitical News - राजनीतिTOP NEWSफीचर्ड

भाजपा ने 125 और शिवसेना ने 124 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

नई दिल्ली : महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को 288 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कमर कस ली है। इस बीच मंगलवार को भाजपा ने अपने 125 और शिवसेना ने 124 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट सीट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटील कोथरूड से चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर पहली लिस्ट जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा-शिवसेना और चार सहयोगी आरएसपी, आरपीआई (आठवले), शिव संग्राम और रैयत क्रांति पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने दावा किया कि गठबंधन की तीन चौथाई बहुमत के साथ फिर से सरकार बनना तय है। हमारे 125 प्रत्याशी तय हो गए हैं और हम इसकी सूची जारी कर रहे हैं। 12 सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं, जबकि 52 विधायकों को फिर से टिकट दिए हैं, जिनमेंं 12 महिलाएं शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button