उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कस ली कमर: रीता बहुगुणा जोशी

जौनपुर: उत्तर प्रदेश की महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों में मिली हार पर पार्टी हाई कमान मंथन कर रही है। जौनपुर जिले की प्रभारी मंत्री डॉ. जोशी ने स्थानीय डाक बंगले पर पार्टी के पदाधिकारियों और विधायको के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओ और पार्टी की नितियों की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने बैठक में जिले से लेकर बुथ लेवल तक के कार्यकार्ताओं को पार्टी हाई कमान का संदेश देते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश सराकर द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं को जन-जन को बताने के साथ उसका लाभ भी दिलाने का काम करे।

इस दरम्यान कई कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या भी बताई। बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि तीन राज्यों से भाजपा सरकार चले जाने के बाद अब पार्टी हाई कमान चिंतन कर रही है। कहां चूक हुई है उस पर भी मंथन चल रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बाजी मारने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के क्रियावन्यन और पार्टी के नितियों की समीक्षा के लिए जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री के अगुवाई समन्यक समिति का गठन किया गया है। इसमें जिले के सांसद विधायक और पार्टी के पदाधिकारी है। यह समिति समय-समय पर समीक्षा करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button