Lucknow News लखनऊPolitical News - राजनीति

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने लगायी चौपाल


लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने संगठन रचनानुसार कैण्ट विधानसभा के बाबू कुंजबिहारी वार्ड के मलिन बस्ती भीमनगर में प्रदेश महामंत्री/विधायक पंकज सिंह के नेतृत्व में चैपाल लगायी गयी। चैपाल में उपस्थित मोहल्लावासियों ने अपनी समस्याओं से प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया को अवगत कराया। प्रदेश महामंत्री/विधायक पंकज सिंह ने लोगों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित जनसमुदाय में केन्द्र की योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद थे जिन्होंने श्री सिंह एवं केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि हमें उज्जवला गैस, प्रधानमंत्री आवास और जनधन खाता आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है। नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अनिल मिश्रा, जलकल महाप्रबंधक शैलेन्द्र वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी के. मिश्र सहित अनेकों विभाग के अधिकारीगण की उपिस्थति में समस्याओं को संज्ञान में लिया और शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। श्री सिंह ने अधिकारियों को वंचित पात्रों के लिये 8 जून को कैम्प लगाने का निर्देश दिया, जिसमें उनकी पात्रता की जांचकर शीघ्र उन्हें लाभान्वित किया जा सके। चौपाल में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पार्षद सुधीर मिश्र, मण्डल अध्यक्ष पवनेश सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button