राष्ट्रीयलखनऊ

भाजपा महानगर का धरना 19 जनवरी को

bjp logoलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के संयोजक तथा मण्डल अध्यक्षों की एक बैठक नगर कार्यालय कैसरबाग पर नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के मंत्रियों व उनके संरक्षण में अधिकारियों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा लखनऊ महानगर दिनांक 19 जनवरी 2015 को प्रातः 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जायेगा। धरने के बाद पार्टी का 11 सदस्यीय शिष्टमण्डल उत्तर प्रदेश राज्यपाल माननीय राम नाईक को राजभवन में जाकर एक ज्ञापन सौंपेगे। बैठक में नगर महामंत्री अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकारी, विपिन अवस्थी, विनोद तिवारी अप्पू, मनीष शुक्ला, सुनील मिश्रा, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, सहमीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह, प्रवक्ता शैलेन्द्र मौर्या, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना गुप्ता, सदस्यता प्रमुख अशोक तिवारी तथा प्रकोष्ठों के संयोजक मण्डल अध्यक्ष आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में लखनऊ 17 जनवरी। राजनाथ सिंह गृह मंत्री भारत सरकार विभिन्न कार्यक्रमांे में हिस्सा लेने के लिये कल दिनांक 18 जनवरी को लखनऊ आ रहे है। नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह 18 जनवरी को सायंकाल 6ः30 बजे उतराणी मेला, गोमती तट निकट खाटू श्याम मंदिर जायेंगे और 19 जनवरी को प्रातकाल 11 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह तथा दोपहर 2ः30 बजे होटल ताज में सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button