Health News - स्वास्थ्य

भारतीय घरों में ये 2 चीजें फैला रही है सबसे अधिक कैंसर, आज ही कर दें बंद

कैंसर : दिन-ब-दिन कैंसर नाम की जानलेना बीमारी तेजी से अपने पांव पसारती नजर आ रही है, लेकिन अब तक इस खतरनाक बीमारी का पूरी तरह से इलाज संभव नहीं हो पाया है। लेकिन हम अगर इस बीमारी के कारकों को समझ लें तो काफी हद तक इस पर रोक लगाया जा सकता है। आज हम आपको भारतीय घरों में मौजूद दो ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कैंसर के कारण होते हैं। ऐसे तो दुनिया भर में कई चीजें हैं जैसे सिगरेट, शराब, जंक फूड इत्यादि जो कैंसर के कारक हो सकते हैं लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में घर में हम जो दो चीजों का इस्तेमाल करते हैं इसके बारे में हममें से बहुत ही कम लोग शायद जानते हैं कि ये कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को पैदा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

आधुनिक युग में मनुष्य अपने आराम को इतना तवज्जो देने में लग गया है कि कई महत्वपूर्ण चीजें पीछे छूट गई हैंं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैंं और ऐसे नुकसानदेह चीजें हमारे घर में प्रवेश कर चुकी हैंं जो हमारे स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने का काम करता है। नए-नए आविष्कारों पे आविष्कार होते चले जा रहे हैं और ये आविष्कार हमें आराम की जिंदगी देने का काम तो करते हैं लेकिन हमारे स्वास्थ्य को बहुत नुकसान भी पहुंचाया करते हैं।

1. स्टायरोफोम प्रोडक्ट्स (कैंसर कैसे फैलता है)ना सिर्फ भारत देश बल्कि दुनिया भर में स्टायरोफोम से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल बढ़ता ही जा रहा है। असल भाषा में कहें तो स्टायरोफोम को थर्माकोल भी कहा जाता है, लेकिन ये साधारण थर्माकोल के मुकाबले अधिक मजबूत और सख्त होता है। साधारण थर्माकोल हमारे स्वास्थ्य के लिए उतना अधिक हानिकारक नहीं होता लेकिन थर्माकोल का ही दूसरा रूप ऐसे केमिकल के प्रयोग से बनाया जाता है जो हमारे सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। कई रिपोर्ट्स की मानें तो ये केमिकल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को पैदा करने में सहायता प्रदान करता है। इसमें हम सभी भोजन करते हैं और कई बार पानी भी पिया करते हैं, जिसकी वजह से ये कैंसर को बढ़ावा देने का काम करता है। इसलिए हम सभी को इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल जल्द से जल्द बंद कर देने की आवश्यकता है। इससे पहले कि ये हमारे स्वास्थ्य को किसी तरह की हानि पहुंचाने का काम करे।

2. अगरबत्ती (कैंसर कैसे फैलता है)

हिंदू धर्म में खासतौर पर अगरबत्ती का उपयोग पूजा पाठ के दौरान अवश्य किया जाता है। ना सिर्फ भारत देश में बल्कि कई एशियाई देशों में अगरबत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे नेपाल, चीन, पाकिस्तान, इंडोनेशिया इत्यादि। बता दें कि अगरबत्ती से जो धुआं निकलता है वो धुआं सिगरेट से निकलने वाले धुएं से भी अधिक खतरनाक होता है। इटली में अगरबत्ती पर एक रिसर्च हुआ है। इस रिसर्च ने इस बात को साबित कर दिया है कि अगरबत्ती से निकलने वाला धुआं हमारे शरीर में कैंसर पैदा करने का काम कर सकता है। इसलिए आवश्यक है कि जल्द से जल्द अगरबत्ती का इस्तेमाल बंद कर दें। उसके बदले कई तरह की चीजें मार्केट में मौजूद है जिससे हम ईश्वर की आराधना कर सकते हैं।

दोस्तों, ये दो चीजें ऐसी है जिसका इस्तेमाल मनुष्य अपने रोजमर्रा की जिंदगी में अवश्य करता है। लेकिन मेरी आपसे विशेष अनुरोध है कि इन चीजों का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दें, क्योंकि अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा तो जिंदगी में बाकी कुछ भी कोई मायने नहीं रखती। लेकिन अगर आप स्वस्थ रहेंगे तो आपका जीवन आनंद पूर्वक व्यतीत होगा।

Related Articles

Back to top button