राष्ट्रीय

भारतीय सीमा में घुसे 1,000 चीनी सैनिक

loc indo-chinaनई दिल्ली। तनाव बढ़ाते हुए चीनी सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थित चुमार गांव में आज तड़के और सैनिकों को भेज दिया। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली शिखर वार्ता से चंद घंटे पहले हुई है। सूत्रों के अनुसार चीनी पक्ष ने सुबह होने से पहले और अधिक सैनिक भेज दिए जिन्होंने भारतीय सेना से इलाका छोड़ने को कहने वाले बैनर उठाए हुए थे। दोनों सेनाएं एक दूसरे से 200 मीटर की दूरी पर बनी हुई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि समूचा घटनाक्रम रविवार को उस समय शुरू हुआ जब भारतीय सैनिकों ने चुमार इलाके में भारतीय क्षेत्र में चीनी पक्ष द्वारा की जा रही एक निर्माण गतिविधि देखी। इस पर सेना ने इस काम को रूकवा दिया और अपनी मौजूदगी बढ़ा दी। दोनों पक्ष अब तक दो फ्लैग मीटिंग कर चुके हैं और बुधवार को इस बारे में मैराथन चर्चा हुई। बातचीत कई घंटे तक चली, लेकिन बेनतीजा रही। चीनी पक्ष ने बुधवार सुबह भी और अधिक सैनिक भेजे थे। इलाके में मौजूद पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों की संख्या अब करीब 1000 हो गई है और इतनी ही संख्या में वहां भारतीय सैनिक तैनात हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एजेंसी

Related Articles

Back to top button