दस्तक-विशेषराज्यराष्ट्रीयलखनऊव्यापार

भारत दुनिया की छठी बड़ी इकोनॉमी, जाने बदलाव

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला से देश को संबोधित करने हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, स्वतंत्रता दिवस का जश्न देश के लिए इसलिए भी खास है |क्योंकि भारत विश्व की 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है| पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया की नजर भारतीय अर्थव्यवस्था पर टिकी है| पीएम ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के जानकारों ने भी दावा किया है, कि बीते कुछ वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था उठ खड़ी हुई|

इसके चलते आने वाले तीन दशकों तक वैश्विक अर्थव्यवस्था को अपने सहारे दौड़ाने के लिए भारत तैयार हो चुका है| प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि, उनकी सरकार पूरी दुनिया में भारत की धमक को बढ़ाने में सफलता पाई है| इसका श्रेय मोदी ने “देश के सवा सौ करोड़ सपने, संकल्प और पुरुषार्थ को दिया” जिसने सही दिशा में चलकर इस कीर्तिमान को स्थापित किया है| प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि, मौजूदा समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था की नजर भारत पर टिकी है| छोटी-बड़ी चीजों के लिए बड़े से बड़े और छोटे से छोटे देश भारत की तरफ देख रहे हैं| पीएम मोदी ने कहा कि उनके कार्यकाल के पहले तक वैश्विक मंच पर भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए दावा किया जाता था| लेकिन मौजूदा समय में वही वैश्विक मंच इस बात को मान रहा है, कि भारत में आर्थिक सुधार की कवायद के चलते अर्थव्यवस्था में मूलभूत परिवर्तन देखने को मिला है| और इसके चलते वैश्विक निवेशकों की नजर भारत पर टिकी है| प्रधानमंत्री ने दावा किया कि जहां, उनके कार्यकाल से पहले भारत के लिए रेड टेप का जिक्र किया जाता था| वहीं अब उनकी सरकार की कोशिशों और आर्थिक सुधार की शुरुआत से भारत को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए जाना जा रहा है| पीएम ने कहा कि जहां पहले भारतीय अर्थव्यवस्था को फ्रेजाइल फाइव में रखा जाता था| वहीं अब भारत को मल्टी-बिलियन डॉलर इंवेस्टमेंट के ठिकाने के तौर पर देखा जा रहा है| पीएम ने कहा कि ऐसा सिर्फ रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की उनकी नीति के चलते संभव हुआ है|
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बयान कि भारतीय अर्थव्यवस्था का हाथी अब उठ खड़ा हुआ है, और दौड़ने के लिए तैयार है| पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए यह समय बेहद खास है, क्योंकि इन आर्थिक सुधारों के सहारे अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में दो-तीन दशकों के लिए भारत नेतृत्व के लिए तैयार हो चुका है| प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन वैश्विक संगठनों में सदस्यता की बात भारत सोच भी नहीं सकता था, वह आज भारत के नेतृत्व को मान रही हैं| पीएम ने कहा कि पर्यावरण, ग्लोबल वॉर्मिंग, मानवाधिकार इत्यादि के क्षेत्र में भारत की भूमिका बेहद अहम हो चुकी है| पीएम ने कहा कि इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है| आज कोई भी भारतीय दुनिया के किसी हवाई अड्डे पर पासपोर्ट दिखाता है, तो उसका स्वागत सम्मान के साथ किया जाता है|

Related Articles

Back to top button