स्पोर्ट्स

भारत-द. अफ्रीका सीरीज का कार्यक्रम

नई दिल्ली : टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंच गयी है। यहां भारतीय टीम पांच जनवरी से दौरे की शुरुआत करेगी। इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 टेस्ट, 6 एकदिवसीय और 3 टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है। इसमें पहला टेस्ट 5 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। एबी डिविलियर्स और हाशिम अमला वाली टीम के खिलाफ भारतीय टीम की राह आसान नहीं दिख रही है। विराट कोहली शादी के बाद पहली बार मैदान में उतरेंगे तो उनपर साल की शुरुआत जीत के साथ करने का नैतिक दबाव भी रहेगा। 2017 में विराट की टीम ने टेस्ट ही नहीं, एकदिवसीय और टी-20 में भी जोरदार प्रदर्शन किया। 11टेस्ट में से टीम ने 7 में जीत दर्ज की जबकि 29 एकदिवसीय में 21 में जीत दर्ज की। टी-20 की बात करें तो 13 में से 9 में जीते।
पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है।

1. टेस्ट सीरीज

पहला टेस्ट: 5-9 जनवरी, केपटाउन (दोपहर 2 बजे भारतीय समय के अनुसार )
दूसरा टेस्ट: 9-13 जनवरी, सेंचुरियन (दोपहर 1.30 बजे भारतीय समय के अनुसार )
तीसरा टेस्ट: 24-28 जनवरी, जोहानिसबर्ग (दोपहर 1.30 बजे भारतीय समय के अनुसार )

2. एकदिवसीय सीरीज

पहला एकदिवसीय : 1 फरवरी, डरबन (शाम 4.30 बजे)
दूसरा एकदिवसीय: 4 फरवरी, सेंचुरियन (दोपहर 1.30 बजे)
तीसरा एकदिवसीय: 7 फरवरी, केपटाउन (शाम 4.30 बजे)
चौथा एकदिवसीय: 10 फरवरी, जोहानिसबर्ग (शाम 4.30 बजे)
5वां एकदिवसीय: 13 फरवरी, पोर्ट एलिजाबेथ (शाम 4.30 बजे)
छठा एकदिवसीय : 16 फरवरी, सेंचुरियन (शाम 4.30 बजे)

3. टी-20 सीरीज

पहला टी-20: 18 फरवरी, जोहानिसबर्ग (शाम 6 बजे)
दूसरा टी-20: 21 फरवरी, सेंचुरियन (रात 9.30 बजे)
तीसरा टी-20: 24 फरवरी, केपटाउन (रात 9.30 बजे)

Related Articles

Back to top button