अन्तर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशदिल्लीराज्य

भारत बनाएगा अफगानिस्तान में डैम, पाकिस्तान हुआ नाराज

नई दिल्ली : भारत ने काबुल नदी बेसिन पर डैम बनाने में अफगानिस्तान सरकार की मदद करने का फैसला किया है| लेकिन भारत के इस कदम से पाकिस्तान नाराज हो गया है| पाकिस्तान का कहना है, कि यदि भारत काबुल के पास शहतूत डैम बनाएगा तो इससे नदियों के जल प्रवाह में कमी आएगी| दरअसल, काबुल नदी हिंदूकुश पर्वत के संगलाख क्षेत्र से निकलती है, और काबुल, सुरबी और जलालाबाद होते हुए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा चली जाती है| यह चहर असियाब जिले में काबुल नदी की एक सहायक नदी पर शहतूत डैम बनाने का प्रस्ताव है|

वहीं पाकिस्तान इस प्रस्ताव का विरोध कर रहा है| भारत के डैम बनाने के फैसले के बाद नदियों के जल बंटवारे को लेकर पाकिस्तान अफगानिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है| वह काबुल और इसकी सहायक नदियों के जल बंटवारे के लिए द्विपक्षीय संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए कह चुका है| हालांकि, अफगानिस्तान सरकार का इस पर सकारात्मक रुख नहीं है| शहतूत डैम बनाने पर करीब 30 करोड़ डॉलर से ज्यादा का खर्च आएगा यानी कि तकरीबन 21 अरब रुपये | अफगानिस्तान की राजधानी के आस-पास खैराबाद और चहर असियाब में 4,000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करने के अलावा, यह काबुल के 20 लाख से अधिक लोगों की प्यार बुझाएगा|

Related Articles

Back to top button