पर्यटन

भारत में ये शहर बना आकर्षण का केंद्र

भारत विश्वभर में सबसे अच्छा पर्यटन स्थलों में से एक है। भारत इतिहास के नाम से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम का अपना ही मजा है, घूमने का मन है तो कही और मत जाएं भारत में हर मौसम का मजा लें. और उसका भरपूर आनंद उठाएं. भारत संस्कृति तथा पर्यटन स्थल के नाम से बहुत फेमस हैं तो आइये हम आपको बताते है कुछ खास जगह जहा आप जा के इस प्लेस का आनंद उठा सकते है.  भारत में ये शहर बना आकर्षण का केंद्र

दिल्ली

दिल्ली देश की राजधानी है. इसे भारत का ह्दय भी कहा जाता है। दिल्ली में इमारतें, स्मारक, किले, बगीचे जैसे की लाल किला, संसद भवन,कुतुबमिनार, मेट्रो रेल, जन्तर-मन्तर, मुगल गार्डन, आदि बहुत फेमस है आप यहां जा के इनका मजा ले सकते है.  

गोवा

ये शहर समुद्र के किनारे बसा हुआ है जो पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है. गोवा में आपको यूरोपियन संस्कृति नज़र आएगी, और इसी संस्कृति के कारण इसे मिनी यूरोप भी कहा जाता हैं जो देखने लायक होता है.  

मुंबई

ये महानगर के नाम से जाना जाता है। ये शहर भी समुंद्र के किनारे बसा हुआ है। मरीन ड्राईव, बांद्रा-वर्ली सी लिंक, आईस्कॉन मंदिर, होटल ताज आदि है जो यहां का आकर्षण का केंद्र है।

उदयपुर

इसे झीलों की नगरी भी कहा जाता है। उदयपुर चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है ये शहर पर्यटकों को अपने ओर आकर्षित करता है. यहां की जैन मंदिर, पिछोला झील, जयसमंद झील, सिटी पेलेस बहुत फेमस है.

Related Articles

Back to top button