ऑटोमोबाइल

भारत में लॉन्च हुई Hyundai Kona, सिंगल चार्ज पर देगी 452 किलोमीटर का माइलेज

Hyundai Kona भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसे 25.30 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। Kona Electric भारत की पहली फुली इलेक्ट्रिक SUV है। इसकी डिजाइन काफी आक्रामक है, जो पहले नजर में आपको पसंद आएगी। कंपनी ने इसमें स्पोर्टी ड्राइविंग फीचर दिए हैं। इसमें कंपनी की तरफ से एडवांस्ड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इससे लंबी दूरी के लिए एक बेहतर विकल्प बनाता है। यह इलेक्ट्रिक SUV सिंगल चार्ज पर 452 किलोमीटर का सफर तय करती है।

Hyundai Kona में Bi-फंक्शन LED हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें रियर स्किड प्लेट, R17 अलॉय व्हील्स, रियर स्पॉइल के साथ HMSL और स्पोर्टी रूफ रेल्स दिए गए हैं। Kona Electric भारत में पांच कलर वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है। इनमें Phantom Black, Polar White, Marina Blue, Typhoon Silver और Phantom Black Roof के साथ Polar White शामिल है।

Hyundai Kona के इंटीरियर की बात करें तो इसमें लेदर सीट्स, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड पर प्रीमियम सॉफ्ट टच पैड, मेटल पैडल्स और सुपरविजन के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button