International News - अन्तर्राष्ट्रीय

भूकंप के तेज झटकों से कांपा जापान, सुनामी की चेतावनी देने के बाद वापस ली गई…

बुधवार को जापान 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके से कांप उठा। जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिलने पर चेतावनी हटा ली गई। भूकंप के झटके राजधानी टोकियो में भी महसूस किए गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद कम से कम 16 लोग घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य में कई सरकारी और गैरसरकारी एजेंसियां जुटी हैं। भूकंप से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि उत्तरी तोक्यो में जापान के सागर के तट पर एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लेकिन, 10 सेंटीमीटर की लहरें ही दर्ज की गईं। मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के करीब ढाई घंटे बाद सुनामी की चेतावनी रद्द कर दी।

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार क्षेत्र में संभावित बचाव अभियान के लिए पूरी तरह तैयार है और उन्होंने नागरिकों को भूकंप के बाद के तेज झटकों के लिए सतर्क रहने को लेकर आगाह किया।

Related Articles

Back to top button