राष्ट्रीय

भोपाल की बैरसिया विधानसभा सीट पर एक साथ भिड़ेंगे ‘ब्रह्मा’ और ‘विष्णु’!

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की बैरसिया विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। ‘विष्णु’ के सामने ‘ब्रह्मा’ की ललकार होगी। भाजपा के विष्णु खत्री बैरसिया से मौजूदा विधायक हैं। उनके सामने होंगे भाजपा के बागी ब्रह्मानंद रत्नाकर जो निर्दलीय खड़े हैं। आज नाम वापसी का आखिरी दिन था और ब्रह्मानंद ने नामांकन वापस नहीं लिया है।

भोपाल की बैरसिया विधानसभा सीट पर एक साथ भिड़ेंगे 'ब्रह्मा' और 'विष्णु'!ये नौबत क्यों आई?

दरअसल, भाजपा ने इस बार विष्णु खत्री को रिपीट किया है। वो 2013 में बैरसिया से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। लेकिन टिकट की आस ब्रह्मानंद रत्नाकर को थी। जब टिकट नहीं मिला तो बागी तेवर दिखाते हुए उन्होंने निर्दलीय ही नामांकन दाखिल कर दिया। साल 2008 में रत्नाकर ने कांग्रेस के हीरालाल को इसी सीट पर 23 हजार वोट से हराया था। बैरसिया को भाजपा का किला माना जाता है। कांग्रेस महज दो बार इस सीट पर काबिज हो पाई है। साल 1957 और 1998 में। पर्चा दाखिल करने के बाद रत्नाकर ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता के कहने पर ही नामांकन भरा है। उन्होंने 50 हजार वोट से जीतने का दावा किया। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

Related Articles

Back to top button