National News - राष्ट्रीय

भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए आमजन में लानी होगी जाग्रति

बारां। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक मेलखेड़ी रोड स्थित परिणय प्लाजा में आयोजित हुई। जिसमें देश से भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए आमजन में जाग्रति लाने और संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष बाबा बालकदास महाराज ने बताया कि अधिकतर पदाधिकारी बारां पहुंच गए थे। जिन्होंने संगठन के विस्तार व मजबूती पर चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजवीर सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पीताम्बर सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार सोवरण सिंह, राष्टय सूचना प्रसारण मंत्री डाॅ. श्याम बिहारी दिनकर, संस्थापक वंशज पूनम शर्मा, उदयराज शर्मा, चंद्रपाल बृजवासी मथुरा, राष्ट्रीय विधि सलाहकार मुरारीलाल शर्मा, सक्रिय कार्यकर्ता गुलजारीलाल पलवल, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कुमार राव जयपुर आदि ने विचार व्यक्त किए। वहीं गौ रक्षा आंदोलन के प्रदेशाध्याक्ष कोठारी ने गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर फरवरी में दिल्ली में होने वाले आयोजन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।

कार्यक्रम में विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा, जिलाध्यक्ष ओम सारस्वत, हिन्दू जागरण मंच के राश्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान सुरेष नंदवाना, मनोज नंदवाना, राकेश चौधरी, श्याम भोला, मनीष पोरवाल, मोनू गोयल, कमल नागर, राजेश पंकज, बुद्धिप्रकाष बैरवा, विजय कुमार नागर, प्रहलाद पांचाल समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button