BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयफीचर्ड

भड़के भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा, देश छोड़कर जाएं प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को रोहिंग्या की सच्चाई नहीं पता। उन्हें उनसे मिलने नहीं जाना चाहिए था। रोहिंग्या मुसलमानों को इस देश में नहीं रहने देना चाहिए और जिन्हें उनसे हमदर्दी है उन्हें भी इस देश में रहने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की ब्रैंड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने रोहिंग्या शरणार्थियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की थी। जिसमें प्रियंका ने लिखा था कि, ‘मैं रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप के दौरे पर हूं। मेरे अनुभवों को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। दुनिया को इनकी केयर करने की जरूरत है। हमें इनकी केयर करने की जरूरत है।’ बता दें कि यूनिसेफ की ब्रैंड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में गईं थी। जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। लेकिन प्रियंका का यह अंदाज कुछ लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने रोहिंग्याओं के शिविर में जाने पर प्रियंका को जमकर ट्रोल किया। एक ट्रोलर ने लिखा, आप रोहिंग्या शरणार्थियों के कितने बच्चों को गोद ले रही हैं? चैरिटी की शुरुआत घर से होती है। अपने घर के दरवाजे उनके लिए खोल दीजिए।

 

Related Articles

Back to top button