उत्तर प्रदेश

जनसहयोग : मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जनसमस्याओं का किया निवारण

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर उपस्थित रहे। पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि आज लगभग 100 लोग अपनी समस्याओं को लेकर यहां आये, उनकी बात सुनी गई है, समबन्धित अधिकारियों से समस्याओं के सदंर्भ में बात भी कर ली गई है। पहले ज्यादा लोग अपनी समस्याओ को लेकर जनसहयोग केन्द्र पर आते थे अब उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो जाता हैं।

पत्रकार द्वारा पूछे जाने पर कई समस्याओ को लेकर लोग बार बार जन सहयोग केन्द्र पर आते है किन्तु अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देते का जबाब देते हुए श्री राजभर ने बताया कि कुछ मामले न्यायाल मे विचाराधीन है और उन्ही समस्याओ को लेकर कई लोग बार बार यहां आते है ऐसे मामलों में सरकार क्या कर सकती है। जो न्यायालय में लम्बित हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनसुनाई केन्द्र के प्रमुख डॉ0 राकेश त्रिवेदी जी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र बन्द रहेगा। 16 अगस्त को पुनः अपने निर्धारित समय जनसहयोग केन्द्र में जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button