ज्ञान भंडार

मकर राशि : नई चुनौतियों के साथ मिलाजुला रहेगा 2020

ज्यो​तिष : शास्त्र के अनुसार बारहों राशियों में से मकर चक्र की दसवीं राशि है, जिसका स्वामी शनि है। मकर राशि के व्यक्ति अति महत्वाकांक्षी होते हैं। यह सम्मान और सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार कार्य कर सकते हैं। इनका शाही स्वभाव और व्यक्तित्व गंभीर होता है। इनको अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ता है। इन्हें यात्रा करना पसंद है। गंभीर स्वभाव के कारण आसानी से किसी को मित्र नहीं बनाते हैं। मकर राशि के स्वामी शनि वर्ष 2020 की शुरुआत में जातक की राशि से 12वें स्थान में विराजमान रहेंगे। जो यह दर्शाते हैं कि पिछले वर्ष में जो आपके लिए खर्च की समस्याएं उत्पन्न हुई थी वें इस वर्ष की शुरुआत में भी आपके लिये फिजूल खर्ची के योग बन रहे हैं। मकर वर्ष कुंडली 2020 के अंदर आपकी राशि से 12वें स्थान पर पांच ग्रहों का एक साथ होना, आपके लिये थोड़ी समस्याएं खड़ा करने वाला हो सकता है। परन्तु इसका लाभ भी है अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको इस समय बाहरी देशों के साथ अपना व्यापार बढ़ाने का मौका मिलेगा। आयात-निर्यात के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा अथवा जन्मस्थान से दूर जाने के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। 2020 में 24 जनवरी को शनि राशि परिवर्तन कर आपकी ही राशि में प्रवेश कर जाएंगे। स्वराशि के शनि का होना आपके लिये शनि का शश महायोग बनाएगा। जिससे आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति में काफी अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। 30 मार्च को गुरु राशि परिवर्तन कर आपकी ही राशि में आ जाएंगें। जो कि बृहस्पति की नीच राशि भी है। नीच राशि का गुरु शुभ नहीं माना जाता है परन्तु आपकी राशि में पहले से ही शनि विराजमान हैं जो कि स्वराशि के हैं। इनके साथ बृहस्पति का गोचर करना नीचभंग राजयोग बनाता है। 11 मई 2020 को शनि आपकी ही राशि में वक्री हो रहे हैं जिसका प्रभाव आपको दिखायी देगा। इससे कार्यक्षेत्र में अरुचि पैदा हो सकती है। हो सकता है कि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो, जैसे कि स्थान परिवर्तन। 14 मई को गुरु वक्री हो जाएंगें। वक्र होने पर गुरु का प्रभाव हर क्षेत्र में बंट जाता है जिससे आपके कार्य की गति थोड़ी धीमी रहने के आसार हैं। 30 जून को गुरु आपकी राशि से पुन: 12वें स्थान में चले जाएंगे, जिससे पिछले कुछ समय से रूके हुए कार्य जो आप कर नहीं पाए थे वह दोबारा करने का मौका मिलेगा। पंचम दृष्टि घर के स्थान पर होने से नये घर के योग भी बन सकते हैं।

13 सितम्बर को गुरु के मार्गी होने से फ्यूचर को लेकर आपकी योजनाएं बननी शुरु हो जाएंगी। आपके अंदर एक नया आत्मविश्वास भी पैदा होगा। 23 सितम्बर को राहु आपकी राशि से पंचम स्थान पर स्थित हो जाएगा। पंचम स्थान का राहू आपको थोड़ा सा परेशान कर सकता है और दुविधा में डाल सकता है। राहू का वृषभ राशि में होना उच्च का माना जाता है। इसके उच्च प्रभाव से आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। लेकिन इस मान-सम्मान को पाने के लिये आपको कड़ी मेहनत भी करनी होगी। शिक्षा और संतान के लिये वर्ष 2020 राहु के प्रभाव से अच्छा जाने वाला है। विशेषकर जो महिलाएं संतान के लिये प्लानिंग कर रही हैं उनको अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। नियमित रूप से संतान गोपाल मंत्र का जाप जरुर करें। इसी वर्ष केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे, लेकिन वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि से 12वें स्थान पर चार ग्रहों के साथ स्थित होंगे। जिससे समय –समय पर आपके अंदर आस्था का भाव बहुत प्रबल होगा और कभी-कभी नास्तिकता भी बढ़ सकती है लेकिन केतु का 12वें स्थान का होना आपके लिये कुछ मायनों में अच्छा रहने वाला है। केतु का परिवर्तन होने के पश्चात केतु आपकी राशि से लाभ स्थान में आ जाएगें। लाभ स्थान का केतु शुभ माना जाता है और ये वैसे भी अपनी उच्च मानी जाने वाली राशि वृश्चिक में आ जाएंगे। जिसका फल जातक को मंगल की भांति मिलेगा। मकर राशि की वर्ष कुंडली 2020 में 29 सितम्बर को शनि मार्गी हो जाएंगें। जो आपके कार्यक्षेत्र के लिये शारीरिक क्षमता, बल बढ़ाने में आपकी सहायता करेंगे। धन प्राप्ति के भी आपके लिये अच्छे योग बनेंगें। इस समय में आप शेयर मार्किटिंग आदि योजनाओं में पैसा लगा सकते हैं। लाभ प्राप्त होगा। 20 नवम्बर को गुरु का राशि परिवर्तन कर पुन: मकर राशि में आने से आप अपनी पूर्ण ऊर्जा से अपने कार्य को बनाने में लग जाएंगें। इसके साथ ही बीते समय में देखा हुआ सपना साकार होता हुआ भी दिखाई देगा। वर्ष की शुरुआत में राहु आपकी राशि से छठवें स्थान पर विराजमान रहेंगें जो आपके लिए थोड़ी बहुत परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं। विशेषकर शारीरिक कष्ट अधिक हो सकता है। कमर में दर्द की समस्या, जोड़ों के दर्द की समस्या, सर्वाइकल उत्पन्न कर सकते हैं। शत्रु भी इस समय बढ़ सकते हैं। छठे स्थान में राहू का होना आपको प्रतिस्पर्धा में बहुत ज्यादा मेहनत करवा सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए 2020 अधिक अनुकूल नहीं है। परिवार के कुछ लोगों का बर्ताव से आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। कुछ विषम परिस्थियां भी निर्मित होंगी अत: अच्छा यही रहेगा कि विपरीत परिस्थितियों को झेलते समय आप अपने अन्दर प्रतिरोधात्मक शक्ति विकसित करें। कुछ लोगों का व्यवहार वैमनस्यपूर्ण भी रह सकता है।

Related Articles

Back to top button