जीवनशैली

मछली खाने के बाद बर्तनों से आती है बदबू तो ये तरीके दूर करेंगे आपकी टेंशन

मछली खाने के शौकीन लोगों को इसे खाने का अब एक और बहाना मिल गया है। आप चाहे मछली को फ्राई करके बनाएं या फिर ग्रिल्ल, बदबू तो उसमें आती ही है। मछली पकाने के बाद अब आपको बर्तनों से आने वाली इसकी बदबू से परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये आसान तरीके आपको इस समस्या से झट से छुटकारा दिला देंगे। मछली खाने के बाद बर्तनों से आती है बदबू तो ये तरीके दूर करेंगे आपकी टेंशन

नींबू
नींबू में अच्छी महक होने के कारण यह बर्तनों से बदबू को हटाने में कारगर होता है।मछली की महक को दूर करने के लिए बर्तन को नींबू के छिलके से रगडे़ और उसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। आप बर्तन धोने के लिए दूसरे नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप एक कपड़े को नींबू के रस में डुबाकर बर्तन को साफ करें।

सिरका 
सिरके से बर्तनों को साफ किया जा सकता है। सिरका ना केवल जमे दाग हटता है बल्कि यह बर्तनों को भी चमका देता है। अगर आप बर्तनों से महक को हटाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले बर्तन को सामान्य साबुन से धो लें। इसके बाद बर्तन में एक चम्मच सिरका डाल कर छोड़ दें। फिर बाद में इसे पानी से धो लें।

संतरे का छिलका
महक को दूर करने में संतरे के छिलके भी बहुत मददगार होते हैं। अगर आप मछली बनाने के बाद बर्तन में नींबू या संतरे का छिलका उबालेगीं और 30 मिनट के बाद उसे लिक्विड सोप से धो लेगीं तो उसमें बदबू नहीं आएगी।

Related Articles

Back to top button