अपराध

मथुरा में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के समधी की गोली मारकर हत्या

मथुरा। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के रिश्तेदार और छाता ब्लॉक प्रमुख के पिता गुहार के पूर्व प्रधान सरवन सिंह की शनिवार की शाम को कृषि फार्म से गांव लौटते समय दौताना के समीप गोली मार कर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जिससे सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। हत्या के पीछे जमीनी रंजिश बताई जा रही है।मथुरा में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के समधी को गोली मारकर हत्या

गांव गुहारी के पूर्व प्रधान सरवन सिंह (65) का गांव दौताना के समीप कृषि फार्म है। शाम को सरवन सिंह बाइक से गांव के लिए लौट रहे थे। फार्म से कुछ दूर चांदौरी मोड़ पर घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उन्हें रोककर सीने में गोली मार दी और पल्सर से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस लहूलुहान सरबन को कोसीकलां ले गई, जहां से उन्हें नयति मेडीसिटी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर, खबर लगते ही सैकड़ों ग्रामीणों ने गुहारी गांव कट पर हाईवे पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारयण और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा नयति अस्पताल पहुंच गए। देर शाम तक पुलिस अधिकारियों का भी अस्पताल पर जमावड़ा लगा हुआ था।

Related Articles

Back to top button