Uncategorized

मध्यरात्रि में बिना किसी को बताये करें इन दो मंत्रों का जाप, होगा धन लाभ…

पैसा हर कोई कमाना चाहता है। ताकि वह अपनी और परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरी कर सके। इच्छाएं ही लोगों को धन पाने के लिए मजबूर करती हैं। जैसे-जैसे हमें धन मिलता है। वैसे-वैसे हमारी इच्छाओं में भी वृद्धि होने लगती है। अगर आप धन पाने की इच्छुक हैं, लेकिन आपके सभी प्रयास व्यर्थ जा रहे हैं तो हम आपको धार्मिक ग्रंथों में ऐसे अचूक मंत्र बताने जा रहे हैं, जिनका रोजाना जाप करने से आप धन पा सकते हैं।

श्रीकृष्ण मंत्र- ‘ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा’।
धर्म ग्रंथों में उल्लेखित यह मंत्र भगवान कृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है। इस मंत्र का सौ या दो सौ नहीं, बल्कि पूरे पांच लाख बार जाप करने से ही फल प्राप्त होता है। इसलिए आप हर रात सोने से पहले इस मंत्र का जाप अवश्य करें।

श्रीकृष्ण मंत्र- ‘कृं कृष्णाय नमः’
यह श्रीकृष्ण का मूलमंत्र है। इस मूलमंत्र का जाप अपना सुख चाहने वाले प्रत्येक मनुष्य को प्रातःकाल नित्यक्रिया व स्नानादि के पश्चात एक सौ आठ बार करना चाहिए। ऐसा करने वाले मनुष्य सभी बाधाओं एवं कष्टों से सदैव मुक्त रहते हैं। इस मंत्र से कहीं भी अटका धन तुरंत प्राप्त होता है।

शुक्रवार के दिन करें पूजा
इसके इलावा आप हर महीने के पहले शुक्रवार को सुबह स्नान करने के बाद घर के पूजा स्थान में घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगायें। और मां लक्ष्मी के मंत्र ऊं श्रीं श्रीये नमः का 108 बार सच्चे मन से जाप करें। इससे मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो जाएंगी और आपको धन का लाभ देंगी।

Related Articles

Back to top button