राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

मनोज ने कानूनी लड़ाई जीती, मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

Boxer-Manoj-Kumarनई दिल्ली। अर्जुन पुरस्कार के लिए अनदेखी किए जाने के बाद कानून की शरण लेने वाले मुक्केबाज मनोज कुमार को आखिरकार यह पुरस्कार दिया जायेगा चूंकि खेल मंत्रालय ने उनका नामांकन स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रमंडल खेल 2010 के स्वर्ण पदक विजेता मनोज ने बताया कि मंत्रालय के फैसले के बारे में उन्हें सुबह सूचना मिली। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय में संयुक्त सचिव ओंकार केडिया ने मेरे भाई राजेश को इस बारे में कल शाम को बताया लेकिन मुझे सूचना बुधवार सुबह ही मिली। अर्जुन पुरस्कार के लिए मुक्केबाज जय भगवान के विवादास्पद नामांकन के बाद मनोज ने खेल मंत्रालय के अधिकारियों से संपर्क किया था जिन्होंने आश्वासन दिया था कि समीक्षा बैठक के बाद उनका नाम पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में जोड़ा जाएगा। ऐसा नहीं होने पर मनोज ने कानून की शरण ली और दिल्ली उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया। एजेंसी

Related Articles

Back to top button