अजब-गजब

मशहूर अभिनेत्रियों की नंगी तस्वीरें शातिराना अंदाज में चुराता था शख्स


हॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों की अंतरंग तस्वीरें एक शख्स शातिराना तरीके से हासिल करता था और फिर इन निजी तस्वीरों को वह सोशल मीडिया पर सरेआम कर देता था। लेकिन उसकी यह शातिरगिरी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और वो सीधा पहुंच गया जेल। बीते बुधवार को इस शख्स को आठ महीने की जेल की सजा हुई। मामला अमेरिका का है। 26 साल के जॉर्ज गारोफानो को 240 लोगों के निजी iCloud accounts हैक करने और प्राइवेट तस्वीरें चुराने का दोषी पाया गया है। जॉर्ज उन चार लोगों में शामिल है जिन्हें साल 2014 में उजागर हुए हैकिंग स्कैंडल में आरोपी बनाया गया था। उस वक्त हॉलीवुड अभिनेत्रियां जेनिफर लॉरेंस, केट अपटोन, क्रिस्टेन डंस्ट समेत कई अन्य हॉलीवुड अदाकाराओं की प्राइवेट तस्वीरें लीक हो गई थीं। मामले में जॉर्ज को अप्रैल के महीने में दोषी ठहराया गया था। जॉर्ज ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बतलाया था कि उसने खुद को Apple’s online security का कर्मचारी बतलाते हुए कई लोगों को ईमेल किया और फिर उनसे उनका यूजर नेम और पासवर्ड हासिल किया।

मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत से जॉर्ज को 10-16 महीनों की जेल की सजा की मांग की। वहीं जॉर्ज ने अदालत से रहम मांगते हुए कहा कि उसे पांच महीने जेल की सजा और पांच महीने घर में नजरबंद रहने की सजा दी जाए। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में कहा कि जॉर्ज ने गंभीर अपराध किया है। उसने अवैध तरीके से कई लोगों के ऑनलाइन अकाउंट हैक किए, उनकी निजता को भंग किया और उनकी निजी सूचनाएं चुराईं जिसमें अंतरंग तस्वीरें भी शामिल हैं। उसने ऐसा सिर्फ एक बार नहीं किया बल्कि 240 बार उसने ऐसा किया। उसने यह सभी तस्वीरें सिर्फ अपने पास ही नहीं रखीं बल्कि उसे दूसरों को भी दे दिया। हो सकता है कि जॉर्ज ने यह तस्वीरें दूसरों को बेची भी हों। बहरहाल इस मामले में जॉर्ज ने अपनी गलती मानते हुए अदालत से माफी मांगी है। इस पूरे स्कैंडल के तीन अन्य आरोपियों को अदालत ने पहले ही जेल की सजा सुनाई है।

Related Articles

Back to top button