राज्य

महाराष्ट्र मानसून अपडेट: पड़ेंगी फुहारें, छाए रहेंगे बादल

नागपुर. सोमवार सुबह से ही बादलों ने आसमान को घेर रखा था। सुबह से रुक-रुककर हल्की फुहारें पहाड़ों की बरसात का आनंद दे रही थी। नमी अधिक रही, लेकिन उमस से पूरी तरह राहत मिली। हवा में ठंडक महसूस होती रही। मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश की ओर बढ़ गया है और अभी वहां स्थित है। मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। छिटपुट बौछारें आ सकती हैं। 
मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ पर स्थित कम दबाव के क्षेत्र के कारण नमी और बादलों का बेड़ा शहर के आसमान पर पहुंच रहा था। हालांकि सोमवार को ही यह क्षेत्र आगे खिसक कर अब मध्य प्रदेश पर स्थित है। इसके घेरे में होने से ही मेघ आसमान पर छाए हुए थे। तेज बौछारें तो नहीं आईं पर पूरे दिन हल्की फुहारें पड़तीं रहीं। इसके चलते तापमान में भी तीव्र गिरावट दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री नीचे 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता सुबह 93 प्रतिशत दर्ज हुई, जो शाम तक बढ़कर 98 प्रतिशत हो गई।
 
 
 

Related Articles

Back to top button