Lifestyle News - जीवनशैली

महिलाएं दूर कर लें ये 4 कमियां तो पक्की है तरक्की : चाणक्य


महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य (कौटिल्य) ने श्लोक के जरिए अपनी नीतियों में महिलाओं की कुछ कमियां बताई हैं। इन अवगुणों को दूर कर महिलाएं जल्द कामयाबी के शिखर पर पहुंच सकती हैं।
अनृतं साहसं माया मूर्खत्वमतिलोभिता।
अशौचत्वं निर्दयत्वं स्त्रीणां दोषा: स्वभावजा।।
अति साहस से बचना चाहिए : चाणक्य कहते हैं कि साहसी होना अच्छी बात है लेकिन अति हर चीज की बुरी होती है। अति साहस में परिस्थितियों को अपने विपरीत करने में कोई बुद्धिमानी नहीं। महिलाएं अक्सर यह भूल कर बैठती हैं।
लालच में फंस जाना : कार्यों को व्यवस्थित तरीके से करने का गुण महिलाओं में जन्म से होता है। ज्यादातर महिलाओं में यह खूबी देखी जा सकती है लेकिन अधिक से अधिक धन प्राप्ति की लालसा महिलाओं में बलवती होती है। लोभ में आकर महिलाएं आसानी से शिकार बन जाती हैं।
बात-बात पर नखरे : आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बात-बात पर नखरे करना ज्यादातर महिलाओं की आदत में शुमार होता है। ऐसा करने से महिलाओं को बचना चाहिए ताकि उनकी छवि मजबूत बने।
बातचीत का तरीका : चाणक्य नीति के अनुसार, ज्यादातर महिलाओं में यह अवगुण होता है कि वह बिन सोचे-विचारे आवेश में आकर कुछ भी बोल देती हैं, ऐसा करके वह अपनी मुसीबत कई गुना बढ़ा लेती हैं।

Related Articles

Back to top button