लखनऊ

महिलाओं की प्रख्यात पत्रिका ‘फेमिना’ की संपादिका एवं पूर्व सी.एम.एस. छात्रा तान्या चैतन्य 29 को लखनऊ में

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की पूर्व छात्रा एवं महिलाओं की प्रख्यात पत्रिका ‘फेमिना’ की संपादिका एवं चीफ कम्यूनिटी आॅफीसर तान्या चैतन्य आगामी 29 जून को सी.एम.एस. द्वारा आयोजित ‘विद्या का पर्व’ समारोह में शामिल होने लखनऊ पधार रही हैं। यह समारोह सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा, जहाँ तान्या को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के लिए सी.एम.एस. द्वारा सम्मानित किया जायेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने तान्या चैतन्य के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि सी.एम.एस. परिवार के लिए यह गर्व का विषय है कि विद्यालय के छात्र अपनी प्रतिभा व ज्ञान से पूरे विश्व में विद्यालय का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं, साथ ही सी.एम.एस. की ‘जय जगत’ की विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सृजनात्मक प्रतिभा की धनी तान्या चैतन्य विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं और लेखन के प्रति उनकी विशेष रूचि रही है। तान्या ने वर्ष 1996 में सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस से उच्च अंको के साथ आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा उत्तीर्ण की और इसके उपरान्त आई.आई.एम. कोलकाता से प्रबन्धन की डिग्री प्राप्त की। बी.बी.सी., बाम्बे टाइम्स एवं इण्डिया टुडे जैसी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कार्य करने के उपरान्त वर्ष 2007 में विश्व प्रसिद्ध फेमिना वल्र्डवाइड मीडिया प्रा.लि. से बतौर संपादिका एवं चीफ कम्यूनिटी आॅफीसर के रूप में जुड़ी। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय द्वारा आयोजित ‘विद्या का पर्व’ समारोह में तान्या चैतन्य की प्रतिभागिता सी.एम.एस. छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति विश्वास, लगन एवं परिश्रम से आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा और उनकी रचनात्मक व सृजनात्1मक प्रतिभा के विकास में सहायक होगा।

Related Articles

Back to top button