अजब-गजब

महिला ने खाए 24 जिंदा घोंघे, दर्दनाक मौत


नई दिल्ली : अमेरिका में एक महिला ने एक दिन 24 जिंदा समुद्री घोंघे खा लिए। घोंघे खाने के 48 घण्टे के भीतर ही महिला का शरीर धीरे- धीरे गलना शुरू हो गया और 21 दिनों के बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अमेरिका के टेक्सास प्रांत की है। यहां जेनेट ली ब्लांक्स नाम की एक महिला ने एक दिन 24 जिंदा समुद्री घोंघे कच्चे ही खा लिए। घोंघे खाने के 48 घण्टे के भीतर ही महिला की हालत गम्भीर हो गई और उसके हाथ पैर भी गलने लग गए। जेनेट को तुरंत एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि महिला की यह हालत वाईब्रोसिस नामक खतरनाक बैक्टिरिया की वजह से हुई है जो कि घोंघे के शरीर में ही पाए जाते हैं। उक्त महिला ने घोंघों को कच्चा ही खा लिया था, इसलिए यह बैक्टिरिया घोंघे के शरीर मे जीवित रहे और महिला के शरीर में आने पर अटैक कर दिया। इस दर्दनाक स्थिति में जेनेट 21 दिन तक अस्पताल में रही और अन्त में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button