State News- राज्य

महिला ने दिया तीन लड़की, एक लड़के…को जन्म, दो बच्चों समेत मां गंभीर

सूरत। महाराष्ट्र के नंदूरबार की निजी अस्पताल में बुधवार को एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। समय पूर्व हुई इस सिजेरियन डिलीवरी में बच्चों को जन्म देने के बाद मां की हालत बिगड़ गई, जिससे उसे निजी अस्पताल से सूरत के सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 
महिला ने दिया तीन लड़की, एक लड़के…को जन्म, दो बच्चों समेत मां गंभीरमहाराष्ट्र के नंदूरबार की निजी अस्पताल में 22 वर्षीय संध्या मुकेशनाई ने सिजेरियन ऑपरेशन से बुधवार की शाम को 4 बच्चों को जन्म दिया। इसमें तीन लड़की और एक लड़का है। बच्चों को जन्म देने के बाद संध्या की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गई। उधर दो बच्चों की तबीयत भी खराब होने से मां के साथ-साथ उन्हें भी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button