अन्तर्राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में कोरिया से हारी

women-hockeyइंचियोन। भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में सोमवार को दक्षिण कोरिया से 1-3 से हार गई। अब भारत का सामना कांस्य पदक के मुकाबले में जापान से होगा जिसे दूसरे सेमीफाइनल में चीन ने 1-0 से हराया। कोरिया ने तीसरे ही मिनट में किम डारेइ के गोल पर खाता खोला। भारत ने 11वें मिनट में नमिता टोप्पो के गोल पर बराबरी की। पहले क्वार्टर में स्कोर 1-1 से बराबर रहा। दूसरे क्वार्टर में भारतीय लड़कियों ने काफी मेहनत की लेकिन 28वें मिनट में हान हायेलियंग के गोल के दम पर कोरिया ने फिर बढ़त बनाई। कोरिया ने 42वें मिनट में पार्क मिहयुन के गोल के दम पर स्कोर 3-1 कर दिया जिसके बाद भारत की हार लगभग तय लगने लगी। आखिरी क्वार्टर में भारत को एक पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन ड्रैग फ्लिकर जसप्रीत कौर उसे गोल में नहीं बदल सकी। भारत अब जापान से कांस्य पदक का मुकाबला खेलेगा तो उसका इरादा बदला चुकता करने का होगा। जापान ने चार साल पहले ग्वांग्झू एशियाई खेलों में इसी मुकाबले में भारत को 1-0 से हराया था। एजेंसी

Related Articles

Back to top button