मनोरंजन

मात्र एक घंटे में इतना कमा लेते हैं प्रियंका के होने वाले पति निक जोनस, जितना आप सोच भी नही सकते

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आजकल बेहद ही चर्चा मे बने हुए है। पिछले कुछ महिने पहले से ही इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में बेहद ही ज्‍यादा चर्चा हो रही थी। वहीं आपको ये भी पता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शनिवार शाम मुंबई में सगाई कर ली है।

इस खबर के बाद से इनके रिलेशनशिप के खबरों पर मुहर लग गई इतना ही नहीं आपको बता दें कि सगाई से पहले प्रियंका के घर पर रोका सेरेमनी की गई थी। इस दौरान प्रियंका पीले कलर का सूट और निक व्हाइट कुर्ते में नजर आए थे। इसके बाद शाम को प्रियंका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक शानदार पार्टी रखी थी।

इस पूरे पार्टी से पहले प्रिंयका और निक ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते का ऐलान किया। इस कार्यक्रम के बाद प्रियंका और निक ने एक ही फोटो शेयर करते हुए एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया। इस पार्टी में अंबानी परिवार से लेकर भंसाली और अर्पिता खान अपने पति के साथ पहुंची थीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका और निक की सगाई का पूरा कार्यक्रम मुंबई स्थित घर पर हुआ। जैसे ही सगाई की पहली तस्वीर भी सामने आई तेजी से साेशल मीडिया है । जैसा कि आप तस्‍वीरों में भी देख सकते हैं कि प्रियंका ने अपनी सगाई पर पीले और सफेद कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी है। वहीं निक व्हाइट कलर के पायजामा-कुर्ता पहने नजर आए। फिलहाल अब लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि दोनों कमाते कितना है।

अब हर तरफ इनकी ही चर्चा हो रही है वहीं आपको बता दें कि हर तरफ निक के परिवार व निक के पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा हो रही है। हर किसी के मन में उनको लेकर उत्‍सुकता है। वैसे आपको बता दें कि फिल्‍हाल प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग और प्रोडक्शन और विज्ञापनों से कमाई कर रही हैं और वहीं दूसरी ओर निक जोनस भी कम नहीं है वो एक्टिंग, सिंगिंग और लाइव शोज करके पैसे कमाते हैं। अगर सर्वे की बात करें तो पता चला है कि प्रियंका की एक साल की कमाई करीब 64 करोड़ रुपए है।

वहीं निक जोनास की सालाना कमाई 171 करोड़ रुपए है। इतना हे इन्ही निक के पास आलिशान कारों का कलेक्शन और कई महंगे बंगले भी हैं। इन आकड़ो के अनुसार तो ये साफ जाहिर होता है कि प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति निक की संपत्ति से करीब दुगुने से भी ज्यादा है। वहीं इन रिपोर्टस के अनुसार तो बताया जाता है कि निक एक लाइव शो करने के 2 करोड़ रुपए लेते हैं।

निक साल 2009 में बेस्ट फेशन आइकन रह चुकें हैं। इसके अलावा निक 2010 में यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द इयर रह चुके हैं। आपको बता दें कि निक के परिवार में यानि की प्रियंका के ससुराल में उनके सास-ससुर के अलावा घर में दो जेठ-जेठानी, एक देवर और दो भतीजियां हैं। प्रियंका दो भतीजियों की चाचाी होंगी ।

ये दोनों भतीजियां निक के बड़े भाई केविन और उनकी पत्नी डेनियल की बेटियां हैं । एक 4 साल की एलेना रोज और दूसरी 2 साल की वैलेंटाइना एंजेलीना है।

Related Articles

Back to top button