अन्तर्राष्ट्रीय

मादुरो ने पुर्तगाल से की वेनेजुएला की राशि पर रोक हटाने की मांग

काराकास : वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पुतर्गाल से मांग की है कि वह दवाएं और खाद्य सामग्रियां खरीदने के लिए रखी गयी 1.7 अरब डॉलर से अधिक वेनेजुएलाई राशि पर से रोक हटाये। श्री मादुरो ने कहा, पुर्तगाली बैंकों ने दवाएं और भोजन खरीदने के लिए रखी गई हमारी 1,726 अरब डॉलर राशि रोक रखी है। मैं पुर्तगाल सरकार से इस राशि पर से रोक हटाने का आह्वान करता हूं। वे हमारे पैसे क्यों नहीं दे रहे हैं। यह हमारा है। जनवरी में अमेरिका समर्थित वेनेजुएलाई विपक्षी नेता जुआन गुआइदो ने गैरकानूनी ढंग से खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित घोषित किया था। इसके तुरंत बाद अमेरिका ने श्री गुआइदो का समर्थन किया और श्री मादुरो को राष्ट्रपति का पद छोडऩे के लिए कहा था। श्री मादुरो ने श्री गुआइदो को राष्ट्रपति बनाने के लिए अमेरिका पर तख्तापलट का आरोप लगाया था। वह श्री गुआइदो पर अमेरिका की कठपुतली होने का भी आरोप लगाते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button