अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

मिस्त्र में दिल दहला देने वाला हादसा, दो ट्रैन की भिडंत में 42 मौतें

मिस्त्र: मिस्त्र में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दरअसल यहाॅं दो यात्री रेलों में भिडंत हो गई। इस घटना से विश्वस्तर पर हड़कंप मच गया है। हादसे में 42 लोग मारे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 133 लोग घायल हैं। हालांकि जानकारी मिलने के बाद दुर्घटनास्थल के रूट पर आवाजाही रोक दी गई और आपदा प्रबंधन के इंतजाम किए गए। 

आईएस ने ईरान में हमले की दी धमकी

मिस्त्र में दिल दहला देने वाला हादसा, दो ट्रैन की भिडंत में 42 मौतेंरेलवे के अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना एलेक्जेंद्रिया में खोरशिद स्टेशन के समीप हुई यहाॅं रेलों की टक्कर के बाद एक रेल का इंजन व अन्य रेल की कुछ बोगियां पटरी से उतर गईं। यह हादसा स्थानीय समयनुसार दो बजकर 15 मिनट पर हुआ। हादसे को लेकर जाॅंच के आदेश दे दिए गए साथ ही राहत व बचाव अभियान चलाया गया।

लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए हुई स्थगित, 19 बैठकों में 71 घंटे हुआ काम

जो लोग रेल की बोगियों में फंसे हुए थे उन्हें निकालने का काम किया गया। दुर्घटना के चलते ट्रेनों की पिरामिड आकृति बन गयी इस मामले में परिवहन मंत्री हिशाम अराफान ने जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना मानवीय कारण से हुई है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि करीब 75 एंबुलेंस को दुर्घटना स्थल पर भेज दिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button