अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

मिस्र में आतंकी हमले में 31 सैनिकों की मौत

misra terrorismकाहिरा। मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई प्रांत में इस्राइल और गाजा पट्टी की सीमा के पास हुए दो आतंकी हमलों में मिस्र के कम से कम 31 सैनिक मारे गए और 26 घायल हुए हैं। इस हमले के बाद देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। उत्तरी सिनाई में डॉक्टर्स सिंडिकेट के प्रमुख सलाह सल्लाम ने बताया कि विस्फोटक से लदी हुई एक कार ने उत्तरी सिनाई के शेख ज्म्यूऐद इलाके में सेना की जांच चौकी को निशाना बनाया। हमले में 28 सैनिक मारे गए जबकि 26 अन्य जख्मी हो गए। उन्होंने इसको आतंकी हमला करार दिया। मिस्र के निजी चैनल सीबीसी के मुताबिक, धमाके की आवाज सुनने के बाद मिस्र के अन्य सैनिक अपने साथियों की मदद करने के लिए मौके पर भागे, तभी अज्ञात उग्रवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। विस्फोटकों की तलाश करने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई थी इस वजह से एंबुलेस को मौके पर पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। मिस्र में वर्ष 2011 में हुई क्रांति के बाद उत्तरी सिनाई उग्रवादियों के कई हिसंक हमलों का गवाह बना है। इस क्रांति में तत्कालीन राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। एजेंसी

Related Articles

Back to top button